CG-सूरजपुर प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में लगी भीषण आग.. लाखों का सामान हुआ जलकर खाक.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG-सूरजपुर प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में लगी भीषण आग.. लाखों का सामान हुआ जलकर खाक..








सूरजपुर। जिले में प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो गैस सिलेंडरों के फटने से 11 दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। पूरा मामला कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से दुकानों में रखे खिलौने, फैंसी सामान और एक लूना बाइक जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, इस हादसे में 15 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन दो गैस सिलेंडरों के फटने से आग और भी भयंकर हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकानों में सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच में जुटे हुए हैं। स्थानीय प्रतिक्रिया आग लगने के बाद से दुकानदारों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 






Related Articles

Back to top button