State
CG- आकाशीय बिजली की चपेट में आए 7 लोग..1 की मौत, 6 घायल, अस्पताल में भर्ती..

कवर्धा। दक्षिण-मानसून लगातार मजबूत हो रहा है। इस वजह से तटवर्ती इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम में बदलाव को देखते हुए कुछ प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया है।
कवर्धा जिले में मौसम का बदलता कहर देखा जा रहा है। जहां तेज आंधी तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 युवक की मौत और 6 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौसम खराब होने पर पेड़ के नीचे सभी खड़े थे। रेंगाखार थाने के तितरी गांव की घटना है।