मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मोदी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा..तोखन साहू बने आवास और शहरी विकास राज्यमंत्री..








बिलासपुर। सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पास ये मंत्रालय है। नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन की जिम्‍मेदारी दी गई है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है।

केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।  मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया। शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

तोखन साहू ने पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया था। वे एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

राष्‍ट्रपति भवन में रविवार को आयोजित भव्‍य समारोह में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। मोदी के साथ उनके 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी के साथ शपथ लेने वाले 71 मंत्रियों में 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। 5 राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र) और 36 राज्‍य मंत्री बनाए गए हैं। आज शाम को मोदी कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक होनी है। इससे पहले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री और प्रभारी: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

 

 






Related Articles

Back to top button