CG- फोम फैक्ट्री में लगी आग..दो महिला कर्मचारी की मौत, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- फोम फैक्ट्री में लगी आग..दो महिला कर्मचारी की मौत, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद..








रायपुर। राजधानी के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।  इस भीषण आग में 2 महिला कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई है। पांच कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र के गोंदवारा फोम फैक्ट्री की है।

मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते कुछ ही देर में भीषण होने लगी। आगजनी की घटना में दो महिला कर्मचारी अंदर ही फंस गए और घटना का शिकार हो गए। वहीँ पांच पुरुष कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

 






Related Articles

Back to top button