State
CG- डिज्नीलैंड मेले में UP के 3 व्यापारियों की मौत..अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप..

कोरबा। कोरबा में डिज्नी लैंड मेला में एक साथ 3 व्यापारियों की मौत हो गई है, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि देर रात तीनों की तबीयत बिगड़ी थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना को फूड पवाईजनिंग से जोड़कर देख रही है। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है। तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
बता दें कि हर साल गर्मी की छुट्टी में हर साल की तरह इस वर्ष भी बुधवारी स्थित सर्कस मैदान में डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है। इस मेले में बाहर से आए व्यापारियों ने अपनी दुकान लगाई हुई थी। देर रात अचानक तीनों की तबियत बिगड़ गई। अचानक पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद दो व्यापारियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। वहीं तीसरे व्यापारी की मेला में ही मौत हो गई। बताया गया कि ये तीनों व्यापारी UP के रहने वाले थे जो मेले में दुकान लगाने आए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
The post CG- डिज्नीलैंड मेले में UP के 3 व्यापारियों की मौत..अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप.. appeared first on Cg Mp News Website.



