CG- बिलासपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश..अगले 3 दिनों तक तापमान रहेगा स्थिर.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- बिलासपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश..अगले 3 दिनों तक तापमान रहेगा स्थिर..








रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश कुछ इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट किया है। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को बेमेतरा में सबसे ज्यादा 43.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आज भी प्रदेश मे गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश एक-दो स्थानों पर हो सकती है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश की संभावना है।

 






Related Articles

Back to top button