रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह व कैसरगंज से करण भूषण सिंह भाजपा के उम्मीदवार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह व कैसरगंज से करण भूषण सिंह भाजपा के उम्मीदवार

नई दिल्ली,दो मई (ए)। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है।भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। करण भूषण सिंह कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं।कांग्रेस ने अब तक रायबरेली में अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि यहां से गांधी परिवार से ही कोई चुनावी मैदान में उतरेगा। 

Related Articles

Back to top button