मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- चुनाव प्रशिक्षण से 114 कर्मचारी मिले गायब..कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब..








बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण के दौरान 114 अधिकारी-कर्मचारी गायब मिलने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

चुनावट्रेनिंग के साथ शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके चलते अधिकारी-कर्मचारी गायब हैं। अब इन सभी कर्मचारियों को 22 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की सूची बना ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव कार्य के लिए 10 हजार कर्मचारियों की लिस्ट बनवाई है। इसमें से पांच हजार कर्मचारी ही चुनाव ड्यूटी करेंगे। इन अधिकारी-कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो और तीन की जिम्मेदारी दी गई है।

8 से 10 अप्रैल तक हुआ पहले दौर का प्रशिक्षण

चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसरों के साथ ही प्रशिक्षण अधिकारियों को पहले चुनाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद ट्रेनरों ने 8 से 10 अप्रैल तक चुनाव ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी। पहले दौर के इस ट्रेनिंग के दौरान 114 अधिकारी-कर्मचारी गायब रहे। अब इन कर्मचारियों का अलग से प्रशिक्षण होगा। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने कहा है कि जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर चुनाव और सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशिक्षण से गायब कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उनके लिए 22 अप्रैल को अलग से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशिक्षण 22 अप्रैल को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में होगी। जिसमें उन्हें अनिवार्य रूप से शामिल होने की चेतावनी भी दी गई है।

 






Related Articles

Back to top button