CG- अशोका बिरयानी में लगा ताला..दो कर्मचारियों की मौत, पत्रकारों से मारपीट, जानिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने क्या कहा..

रायपुर। राजधानी के आशोका बिरयानी में कल गटर की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गयी थी। घटना के कवरेज के लिए जब पत्रकार पहुंचे, तो अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।पत्रकारों से मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा। पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
इस घटना पर छत्तीसगढ़ क्रांती सेना ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों के साथ आशोका बिरयानी का घेराव कर दिया है। परिजनों के द्वारा दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर है और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने बाउंसर की तरह आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी।
मृतकों की शिनाख्त डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा निवासी था। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था।