मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

लोकसभा चुनाव 2024: बीजापुर के पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर फटा UBGL सेल, एक CRPF जवान घायल

बीजापुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां यूबीजीएल सेल फटने से सीआरपीएफ 196 का जवान घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार, यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। घटना उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की है।

Related Articles

Back to top button