दिल्ली मेट्रो पर तैनात CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, वायरल हुआ वीडियो - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

दिल्ली मेट्रो पर तैनात CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो सोशल मीडिया पर आए-दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक CISF के जवान ने खुद को गोली मार ली। ये पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है।

सिर में मार ली गोली

सोशल मीडिया एक्स पर @MithilaWaala नाम के यूजर आईडी से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक सीआईएसएफ का जवान बैठा दिखाई दे रहा है, थोड़ी देर बाद वह अपने राइफल को अपने कनपटी पर लगाता है और ट्रिगर दबा देता है, जिससे गोली उसके सिर में लग जाती है। इसके बाद वहां एक जवान आता है और वह अपने सीनियर अफसर को बुलाकर लाता है। इसके बाद वीडियो में अफरा-तफरी-सा दिखने लगता है।

 

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन का है। यहां मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान 2022 से दिल्ली मेट्रो में तैनात था। जवान ने अपनी सर्विस राफइल से खुद को गोली मार ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक जवान की पहचान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले सहारे किशोर के रूप में हुई है। हालांकि सुसाइड क्यों की इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Visited 5 times, 5 visit(s) today

Post Views: 27

Related Articles

Back to top button