आईपीएल क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन लगवा रहे थे सट्टा, 12 गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आईपीएल क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन लगवा रहे थे सट्टा, 12 गिरफ्तार

रायगढ़। आईपीएल क्रिकेट शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टा लिखने वाले सक्रिय हो जाते हैं जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी राजपत्रित पर्यवेक्षण अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारियों को मुखबिर सक्रिय कर इस समाजिक अपराध पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था । इसी परिपेक्ष में पिछले दो दिनों से जिले में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है। बीते रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन व्यक्तियों को आईपीएल क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया है जिनसे सट्टे पर लगा ₹20,000 नगद, 07 नग मोबाइल, 01 लैपटॉप जप्त किया गया है । वहीं खरसिया पुलिस ने कल 03 व्यक्तियों को तथा चक्रधरनगर पुलिस ने 02 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया है । शनिवार 29 मार्च को कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 04 आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button