’12th fail’ के IPS मनोज शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कुछ दिनों पहले 12th fail नाम की एक मूवी आई थी। ये फिल्म एक IPS ऑफिसर की रियल लाइफ पर बनाई गई है, जिनका नाम मनोज कुमार शर्मा है। अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार महाराष्ट्र पुलिस में शर्मा को उप महानिरीक्षक (DIG) से महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर IPS अधिकारी मनोज शर्मा ने यह जानकारी देते हुए ‘सभी लोगों का हार्दिक आभार’ प्रकट किया है।
ASP से IG बने मनोज शर्मा
दरअसल, मनोज कुमार शर्मा ने अपना करियर ASP के पद से शुरू किया था, जो अब IG बन चुके हैं। इस कामयाबी के लिए मनोज कुमार शर्मा ने इस लंबी यात्रा में उनका साथ देने के लिए सभी लोगों का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एएसपी से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के आदेश से आईजी बनने जा रही है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार।’
ये भी पढ़ें: Share Market Closed: हल्की तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव
12वीं में पहली बार फेल हुए थे मनोज
आपको बता दें कि मनोज कुमार शर्मा मध्य प्रदेश के एक छोटे से जिले मुरैना के निवासी हैं। इनका जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। वह कक्षा 9 और कक्षा 10 में थर्ड डिविजन में पास हुए थे। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में वह हिंदी को छोड़कर सभी विषयों में फेल हो गए। आगे चलकर सिविल सेवा की तैयारी के दौरान उन्हें श्रद्धा जोशी से प्यार हो गया। बहुत सोचने के बाद उन्होंने जोशी को प्रपोज किया और आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने उनका प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया। उन्होंने लड़की को प्रपोज करते हुए कहा, ‘अगर तुम हां कहो तो मैं दुनिया पलट दूंगा।’
Visited 11 times, 11 visit(s) today
Post Views: 34



