national
Lok Sabha Election : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी..छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, जालौर से वैभव गहलोत लड़ेंगे चुनाव..

कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम है। असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार है। इस लिस्ट में OBC- 13, SC-10 , ST- 9 और एक मुस्लिम है।
कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टिकट दिया है जोरहाट से गौरव गोगोई, सिलचर से सुरज्या खान, जालोर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया है।





