उच्च न्यायालय ने दिल्ली विधानसभा से सात भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

उच्च न्यायालय ने दिल्ली विधानसभा से सात भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द किया

नयी दिल्ली: छह मार्च (ए) दिल्ली उच्च न्यायालय ने विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पारंपरिक अभिभाषण में व्यवधान डालने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात विधायकों को निलंबित करने के विधानसभाध्यक्ष के आदेश को बुधवार को रद्द कर दिया।

उच्च न्यायालय ने कहा कि दी गयी सजा पीठासीन अधिकारी द्वारा इस्तेमाल किये गये नियम में ‘अत्यधिक’ है। उच्च न्यायालय ने इन विधायकों को तत्काल प्रभाव से सत्र में हिस्सा लेने की अनमुति दी और कहा कि सजा ‘यथोचित’ नहीं है।

Related Articles

Back to top button