गांव चलो घर घर चलो, अभियान से भाजपा नेताओ ने किया जमीनी अवलोकन
भाजपा का गांव चलो घर घर चलो अभियान संपन्न
रायपुर. जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रम ” गांव चलो घर-घर चलो अभियान ” 7 से 11 फरवरी तक चलाया गया जिसमे कार्यशाला से लेकर प्रवास तक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था उसी कड़ी में रायपुर शहर जिला में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ नेताओ का प्रवास मंडलवार तय किया गया था जिसमे रायपुर शहर जिला के सभी 16 मंडलों में बुधवार से प्रवास की शुरुवात की गई थी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जनता के बीच पहुंचने और भाजपा की योजनाओं को पहुंचाने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है जिसमे केंद्र द्वारा निर्धारित निर्देशानुसार भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तमाम जन हितैषी योजनाओं को देश के हर गांव हर घर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे प्रत्येक घर से कार्यकर्ताओ का सीधा संपर्क हो सके इस अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारियों , मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को अलग अलग स्थानों का दायित्व सौंपा गया था जिसकी लोकसभा , विधानसभा और मंडल स्तरीय मॉनिटरिंग भी की गई । जैसा कि इस अभियान के नाम गांव चलो घर घर चलो से ही स्पष्ट है की हम सभी छोटे बड़े भाजपा कार्यकर्ताओं लोकसभा चुनाव के पूर्व देश के हर मतदाता के घर पहुंचना है और केंद्र में भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से केंद्र में स्थापित करना है भाजपा नेताओ ने कहा की हम जनता के बीच खाली हाथ नहीं जा रहे देश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने हर वर्ग को किसी न किसी योजना के माध्यम से लाभान्वित किया है और उन्ही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना , उज्वला योजना , नारी अस्मिता की रक्षा के लिए हर घर शौचालय योजना , कोरोना काल में केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं खाद्य संबंधी तमाम आपूर्ति , किसान सम्मान निधि , फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाएं लेकर जनता के द्वार पर पहुंचे जहां जनता का भरपूर सकारात्मक प्रतिसाद मिला ।
गांव चलो घर घर चलो अभियान के रायपुर जिला संयोजक गोपी साहू ने बताया की कार्यक्रम में प्रवास हेतु विशेष रूप से रायपुर जिला के अंतर्गत निवासरत सांसद, मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अपने अपने विधानसभा के अंतर्गत गाँव हो या वार्ड प्रवासी के रूप में 24 घंटे का समय कार्यकर्ता के साथ जनता के बीच हर बूथ के हर घर में संपर्क अभियान किया गया | अभियान की सफलता के लिए मंडल अभियान समिति में संयोजक सहसंयोजक के साथ-साथ ग्राम और नगर के संयोजक भी बनाया गया था व हर कार्यकर्ता को गाँव और 1015 बूथों में संपर्क की जिम्मेदारी दी गई थी | आज 11 फरवरी प. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर गांव चलो घर घर चलो के इस समय समर्पण का यह अभियान हम उनको ही समर्पित कर रहे है |
गांव चलो घर घर चलो अभियान के अंतर्गत मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक मोतीलाल साहू, ग्राम पंचायत कांदुल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों को बताकर योजनाओं में लाभांवित लोगों से जनसंपर्क किये, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने डी.डी. नगर वार्ड के सेक्टर 4 में और खमतराई वार्ड में जनचौपाल लगाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी | विधायक पुरंदर मिश्रा महात्मा गाँधी वार्ड के लोधीपारा में लोगों से जनसंपर्क किया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के तेलीबांधा चौक में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौली मंदिर में दर्शन किये, वहाँ के पुजारी जी से चर्चा कर संघ बस्ती प्रमुख जी के घर मुलाकात कर जनसंपर्क किया | भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल ग्राम बोरियाकला में जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र की योजनाओं के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये गए वादों को पूरा करने की बात जनता के बीच कही औरक्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों जनसंपर्क किया गया | साथ ही निम्नलिखित वरिष्ठ नेताओं द्वारा वार्डों एवं गांव में जनसंपर्क किया गया | जिसमे विशेष रूप से प्रवास हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, केदारनाथ गुप्ता, नलिनिश ठोकने, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू राजीव कुमार अग्रवाल, छगन लाल मूंदड़ा, अशोक पांडे, सच्चिदानंद उपासने, गोवर्धन खंडेलवाल , सलीम राज, रमेश सिंह ठाकुर, सत्यम दुवा, श्याम चंक्रवारती, ललित जयसिंह, आशू चंद्रवंशी, अकबर अली, सुभाष तिवारी, ओंकार बैस, मोहन एंटी, चन्नी वर्मा, मीनल चौबे, अम्बिका यदु, खेम सेन, हरीश ठाकुर, संजय तिवारी, सोनू सलूजा, अनिल बाघ, ममता साहू, सीमा साहू, सूर्यकांत राठौर, मिर्जा एजाज बेग, एवं 16 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री/ पदाधिकारी व पार्षदगण के साथ सभी बूथों के अध्यक्षों द्वारा प्रवास किया गया ।