राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल पहुंचेगी छत्तीसगढ़ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल पहुंचेगी छत्तीसगढ़

न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ में चार सभा करेंगे राहुल

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यह यात्रा दोपहर 12 बजे के बीच ओडिसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से रायगढ़ पहुंचेगी। यहां रेंगारपाली में 3 किलोमीटर की यात्रा के साथ-साथ यहां दोनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बीच फ्लैग हैंडओवर करेंगे। यहां पर एक सभा भी होगी। दर्रामुडा में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। 9 और 10 फरवरी को यात्रा का विराम रहेगा।

राहुल की न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को रेंगारपाली पहुंच की तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और अन्य पदाधिकारी भी यहां देर शाम पहुंचेंगे। न्याय यात्रा को लेकर पीसीसी ने रूट चार्ट जारी किया है। 9 और 10 फरवरी को विश्राम के बाद 11 फरवरी को रायगढ़ के बस स्टैंड चौक से यात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। यहां पर आमसभा भी होगी। यहां से पदयात्रा नहरपाली, खरसिया रोड़ पहुंचेगी। फिर दोपहर 2 बजे चपले चौक, खरसिया से पदयात्रा प्रारंभ होकर राजपुर चौक, सक्ति जिला पहुंचेगी। यहां अग्रसेन चौक में सभा का आयोजन किया गया है। न्याय यात्रा बस से भैसमा, जिला कोरबा पहुंचेगी। भैसमा में शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय में रात्रि विश्राम होगा।

भैसमा से सूरजुपर पहुंचेगी यात्रा

12 फरवरी को भैसमा से सीतामढ़ी चौक तक 12 किलोमीटर की यात्रा बस से होगी। सीतामढ़ी चौक से प्रात: 6 बजे यात्रा शुरू होगी जो ट्रांसपोर्ट नगर चौक कोरबा पहुंचेगी। यहां पर मुर्ति अनावरण करेंगे। पदयात्रा कर न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी छुरी में आम लोगों से भेंट और चर्चा करेंगे। यहां से न्याय यात्रा कटघोरा चौक कोरबा पहुंचकर आम लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। यहां से यह यात्रा बरपाली, पाली-तानाखार, गोरसिया, चोटिया और मोरगा होते हुए शिवनगर सूरजपुर पहुंचेगी। यहां पर पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

अंतिम दो दिन अंबिकापुर, बलरामपुर जिले में पदयात्रा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 13 और 14 फरवरी को अंबिकापुर और बलरामपुर जिले में पदयात्रा होगी। रामगढ़ बस स्टैंड चौक से पदयात्रा प्रारंभ होगी। यहां से भाटुपारा चौक अंबिकापुर पहुंचेगी। कला केंद्र अंबिकापुर में दोपहर 12 बजे आमसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। 13 फरवरी को पदयात्रा छिंगो जिला बलरामपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 14 फरवरी को बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से सुबह 6 बजे पदयात्रा शुरू होगी। छत्तीसगढ़  के बार्डर रामनुजगंज में यात्रा का समापन होगा। यहां से न्याय यात्रा उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी।

Related Articles

Back to top button