national
राजस्थान में विभागों का बंटवारा, गृह और आयोजना विभाग मुख्यमंत्री शर्मा के पास

जयपुर, पांच जनवरी (ए)। राजस्थान में नवगठित मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शुक्रवार को कर दिया गया जिसमें गृह एवं आयोजना जैसे प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास रखे हैं।
मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभागों के कार्यभार सौंपने की सूची जारी की।


