विजय शर्मा-अरुण साव डिप्टी सीएम, रमन विधानसभा अध्यक्ष - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

विजय शर्मा-अरुण साव डिप्टी सीएम, रमन विधानसभा अध्यक्ष

रायपुर. प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का गठन तो बाद में होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में पहली बार  दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। हालांकि अब तक इसक अधिकृत घाेषणा नहीं की गई है, लेकिन दो डिप्टी सीएम के रूप में अरुण साव और विजय शर्मा का नाम तय किया गया है। इसी के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार की पांच साल बाद वापसी हुई है। भाजपा ने इस बार मुख्यमंत्री के रूप में नया चेहरा देते हुए विष्णुदेव साय को जिम्मा सौंपा है। ठाकरे परिसर में श्री साय को विधायक दल का नेता बनाने के साथ ही दो उप मुख्यमंत्रियों के नाम भी तय किए गए हैं। इसमें पहला नाम प्रदेशाध्यक्ष और लोरमी ने विधानसभा का चुनाव जीतने वाले अरुण साव का नाम है। दूसरा नाम कवर्धा से प्रदेश के मंत्री मो. अकबर को 40 हजार से ज्यादा मतों से मात देने वाले विजय शर्मा का है। डिप्टी सीएम के रूप में विजय शर्मा का नाम जरूर चौकाने वाला है। क्योंकि इसके पहले इनका नाम कहीं नहीं चल रहा था। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी प्रारंभ हो गई है। एक दिन पहले हा रात काे भाजपा के कई नेताओं ने साइंस कालेज मैदान का निरीक्षण भी किया है।  शपथ ग्रहण की 13 दिसंबर को संभावित तिथि है।
रमन विधानसभा अध्यक्ष
प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा का अध्यक्ष का जिम्मा सौंपने का फैसला किया है। उनके नाम पर भी मुहर लग गई है। इसका ऐलान हाेना बाकी है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आज कल में इसका भी ऐलान कर सकता है।

Related Articles

Back to top button