Sports
टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने गर्लफ्रेंड से की शादी, देखें तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज नवदीप सैनी ने गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी है। नवदीप ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “आपके साथ हर दिन प्यार का दिन है, आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया है, हम अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार का कामना करते हैं। “
हरियााणा के करनाल के रहने वाले नवदीप सैनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में टी20 में विंडीज के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने ने 22 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे का पहला मैच खेले थे। वहीं, 7 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेले थे।




