मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सीतामढ़ी में जहरीली शराब से 6 मौत

सीतामढ़ी । सीतामढ़ी में छठ के बीच जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि गुरुवार शाम को सभी ने एक साथ शराब पी थी। शुक्रवार सुबह सभी की तबीयत बिगडऩे लगी। इलाज के दौरान एक-एक कर सभी की मौत हो गई। 3 मौतें शुक्रवार को और 3 शनिवार को हुई हैं। ये मौतें 3 गांवों में हुई है। सभी आसपास ही हैं। इधर, एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई है। मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात 3 लोगों की मौत हुई थी। जिनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। बाकी तीन की मौत शनिवार सुबह हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि तीन लोगों की मौत हुई है। जहरीली शराब से मौत के बाद एसपी के साथ बाजपट्टी थाना, पुपरी एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस बल कैंप कर रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि गुरुवार शाम सभी महुआईन में एक साथ शराब पीने गए थे। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button