मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सर्द हवाओं से लुढ़कने लगा रात का पारा, रायसेन में पारा 12.1 डिग्री

भोपाल ।  हवाओं का रुख उत्तरी होने से पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात प्रदेश में रायसेन सहित 13 शहरों में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ। सबसे कम 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। इसी दौरान हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मंगलवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान भी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है।

विशेषकर ऊपरी स्तर पर भी उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। हालांकि बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसकी तीव्रता कमजोर रहने के कारण मौसम पर उसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। उसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं।

Related Articles

Back to top button