पांच हाउसबोट जले, तीन की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पांच हाउसबोट जले, तीन की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में देर रात डल झील में पांच शिकारा (हाउसबोट) में आग लग गई। शनिवार को जले हाउसबोट से तीन शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तडक़े घाट संख्या नौ के पास जले हुए शव बरामद किए गए। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पांच हाउसबोट और उनसे जुड़ी 5 झोपडिय़ां भी जल गईं। आग लगने के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है।मीडिया रिपोट्र्स में बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वाले बांग्लादेश के टूरिस्ट थे।

Related Articles

Back to top button