कांग्रेसः कई नए चेहरों को टिकट, दस विधायकों का पत्ता साफ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांग्रेसः कई नए चेहरों को टिकट, दस विधायकों का पत्ता साफ

रायपुर(realtimes) कांग्रेस ने लंबी कवायद के बाद बुधवार को 53 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। खास बात ये है कि कई सीटों पर पार्टी ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। पहली बार कांग्रेस का टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं- मनेंद्रगढ़ से रमेश सिंह, प्रतापपुर से राजकुमरी मरवाई, रामानुजगंज से डॉ. अजय तिर्की, कोटा से अटल श्रीवास्तव, मुंगेली से संजित बैनर्जी, अकलतरा से राघवेंद्र सिंह, जांजगीर चांपा से व्यास कश्यप, बिलाईगढ़ से कविता प्रान लहरे, बलौदाबाजार से शैलेष त्रिवेदी, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, कुरद से तारिणी चंद्राकर, वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर, अहिवारा से निर्मल कोसरे, जगदलपुर से जतिन जायसवाल।
इन विधायकों के टिकट कटे
कांग्रेस ने अपने 10 विधायकों के टिकट काट दिए है। पहली सूची में 8 विधायकों के टिकट काटे गए थे। मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह, सामरी चिंतामणि महराज, प्रतापुपर प्रेमसाय सिंह टेकाम, लैलुंगा चक्रधर सिदार, पाली-तानाखार मोहित केरकेट्टा, बिलाईगढ़ चंददेव राय, धरसींवा अनिता शर्मा, जगदलपुर रेखचंद जैन की टिकट कट गई है।
इन सीटों पर है सस्पेंस
कांग्रेस की सात सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं- इनमें रायपुर उत्तर, धमतरी, बैकुंठपुर, सरायपाली, महासमुंद, सिहावा और कसडोल विधानसभा शामिल है। इन सभी विधानसभा में दूसरे चरण में वोटिंग होगी। इनमें धमतरी को छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

Related Articles

Back to top button