जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक और भाजपा के पूर्व मंत्री को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट से रखा वंचित,आँखों मे आए आँसू…. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक और भाजपा के पूर्व मंत्री को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट से रखा वंचित,आँखों मे आए आँसू….

जशपुर। गणेश राम भगत इस वायरल विडियो में जनजातीय सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा की टिकट नहीं मिलने पर उपस्थित लोगों को सांत्वना दे रहे थे लेकिन, भाजपा नेताओं का आश्वासन के बाद भी टिकट नहीं दिऐ जाने की बात करते हुऐ वे अपने आंसुओं को नहीं रोक सके।

जशपुर जिले में इस वायरल विडियो के बाद लोग भाजपा नेताओं पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने इस वायरल विडियो की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि जनजातीय सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान गणेश राम भगत काफी भावुक हो गए थे,

Related Articles

Back to top button