अरुण साव और पवन साय काे अचानक दिल्ली से बुलावा  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

अरुण साव और पवन साय काे अचानक दिल्ली से बुलावा 

रायपुर(realtimes) भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने अचानक आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को दिल्ली तलब किया है। इनकाे बुलाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसकाे भाजपा की वायरल सूची से जोड़कर देखा जा रहा है। 

केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में एक अक्टूबर को बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों की एक लंबी सूची वायरल हो गई। यह सूची दिन भर चलती रही। इसकी शिकायत दिल्ली दरबार में भी पहुंची और अंतत: दूसरी सूची को जारी होने से रोक दिया गया। सूची के लीक होने को लेकर राष्ट्रीय संगठन के सभी नेता भारी नाराज हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की गई है। अब ऐसे में दूसरी सूची को लेकर प्रदेश भाजपा का कोई भी नेता यह बताने की स्थिति में नहीं है कि सूची जारी कब होगी। इस बीच बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा भी हो गई। अब प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को ही दिल्ली बुलाया गया है। इनके साथ राष्ट्रीय संगठन के नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में क्या फैसला होता है इसी पर सबकी नजरें हैं।

Related Articles

Back to top button