ख़ास खबर: 16 साै करोड़ के स्मार्ट मीटर में अडानी के साथ दो और कंपनियों ने भरी निविदा...पढ़ें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ख़ास खबर: 16 साै करोड़ के स्मार्ट मीटर में अडानी के साथ दो और कंपनियों ने भरी निविदा…पढ़ें

रायपुर(realtimes)  गौतम अडाणी की कंपनी के कारण फंसा स्मार्ट मीटर का 16 साै करोड़ का टेंडर अब रद्द होने से बच गया है। इस टेंडर की तिथि आधा दर्जन बार बढ़ाने के बाद अब जाकर अडाणी के अलावा दो और कंपनियों ने टेंडर भरा है। इसका तकनीकी बीड खोल दिया गया है। इसमें अडाणी के आलावा जीनस पॉवर और टेक्नो इलेक्ट्रो इंजीनियरिंग दिल्ली की कंपनी सामने आई है। इन कंपनियों के दस्तावेजों को जांचने का काम चल रहा है। स्क्रूटनी के बाद तय होगा कि कौन-कौन सी कंपनी रेट बीड के लिए पात्र है। उसके बाद रेड बीड खोलकर टेंडर फाइनल किया जाएगा। इस टेंडर के फाइनल होते ही पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने का रास्ता साफ हो जाएगा।
पॉवर कंपनी ने चार हजार करोड़ का काम होने के कारण तीन हिस्सों में टेंडर किया था। रायपुर संभाग बड़ा होने के कारण उसे अलग संभाग रखा गया और इसका टेंडर 16 सौ करोड़ का किया गया। इसका काम टाटा को मिल गया है। बिलासपुर-अंबिकापुर संभाग का काम जीनस कंपनी को मिला है। इसके बाद दुर्ग संभाग के साथ बस्तर संभाग और पावर कंपनी के राजनांदगांव संभाग को मिलाया गया। इसका टेंडर भी 16 सौ करोड़ का किया गया था। इसमें रेट बीड एकमात्र अडाणी की होने के कारण इसका टेंडर रद्द कर दिया गया। इसका री-टेंडर किया गया, लेकिन इस बार भी इसमें अडाणी के अलावा किसी दूसरी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है। तय तिथि 10 मई तक महज अडाणी की ही निविदा होने के कारण पहले इसकी तिथि 25 मई की गई, लेकिन इसके बाद भी और कोई निविदा नहीं आने पर फिर से इसकी तिथि बढ़ाकर 9 जून की गई, लेकिन फिर भी कोई और कंपनी नहीं आई है तो इसकी तिथि फिर बढ़ाई गई। इसी तरह से लगातार तिथि बढ़ती गई। छह बार तिथि बढ़ाने के बाद अब जाकर टेंडर खुला है।
सरकारी विभागों में पहले लगेंगे
रायपुर के साथ बिलासपुर और अंबिकापुर संभाग के बाद दुर्गस बस्तर, राजनांदगांव संभाग का टेंडर फाइनल होने के बाद अब सबसे पहले स्मार्ट मीटर सरकारी विभागों के साथ बड़े व्यापारिक संस्थानों और फिर छोटे व्यापारिक संस्थानों में लगेंगे। इसके बाद घरेलू उपभोक्ताओं का नंबर आएगा। योजना से एक तो एचटी वर्ग के उद्योगों और कृषि पंपों को अलग रखा गया है। एचटी वर्ग में स्मार्ट मीटर लगने से कनेक्शन को कट करना संभव नहीं होगा, इसलिए इन्हें अलग रखा गया है। योजना में सभी मीटर प्रीपेड ही होंगे।

Related Articles

Back to top button