Playr ने लॉन्च की नई एडवांस ट्रैवल फ्रेंडली Sports Cycle, जानिए जबरदस्त फिचर्स - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Playr ने लॉन्च की नई एडवांस ट्रैवल फ्रेंडली Sports Cycle, जानिए जबरदस्त फिचर्स

मुंबईः स्पोट्र्स और लाइफस्टाइल ब्रांड प्लेआर ने नई एडवांस ट्रैवल फ्रेंडली स्पोट्र्स साइकिल लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह साइकिल खास ट्रैवल और एडवेंचर को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है। प्लेआर आईपीएल टीमों सीएसके , एमआई , आरआर और पीबीकेएस सहित विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी का आधिकारिक मर्चेंडाइजर पार्टनर है। प्लेआर ने अत्याधुनिक साइकिलें विकसित की हैं, जो एडवांस तकनीक, बेहतर शिल्प कौशल और रोमांच का एक अद्वितीय तालमेल है। ये नई साइकिल अपनी गुणवत्ता और प्रदर्शन से उपयोगकर्ता को संतुष्टि देने के लिए तैयार है।

प्लेआर साइकिल उन लोगों के लिए आदर्श और ट्रैवल फ्रेंडली है, जो वीकेंड में थ्रिल और एडवेंचर का आनंद लेना चाहते हैं। ये उपयोग कर्ता के जरुरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ब्रांड साइकिल चलाने का अनुभव आनंददायक होना चाहिए और प्लेआर सवार के आराम के मूल्य को समझता है।

कंपनी की साइकिलों की नई श्रृंखला लेकर आया है जो अन्य साइकिलों की तुलना में चलाने में कुशल होने के साथ -साथ लंबे समय तक चलने में भी कुशल हैं। इसे विशेष रुप से भारत में निर्मित और डिज़ाइन किया गया है। प्लआर अपने ब्रांड के साथ जुड़े लोगों को फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। कंपनी ने बाइक की 4 श्रेणियां पेश की हैं जिनमें माउंटेनसीरीज़, हाइब्रिडसीरीज़ , सिटीसीरीज़ और रोडसीरीज़ शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button