पंचायत चुनाव में कांग्रेस साबित हुई इक्कीस

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में त्रि स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के गैरदलीय चुनावों में भी राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस अपनी मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा के मुकाबले इक्कीस रही। शुक्रवार को राज्य के 27 जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में कांग्रेस को 20 जिलों में जीत मिली है। भाजपा बाकी के सात जिले में जीतने में सफल रही है। इससे पहले गुरुवार को हुए जनपद अध्यक्षों के चुनाव में कांग्रेस 109 भाजपा 34, बसपा 1, सीपीआई 1 स्थान पर जीती थी। इन चुनावों से पहले नगरीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश के 10 निगमों में जीत हासिल की थी।
इन जिलों में ये इनकी जीत
रायपुर- डोमेश्वरी वर्मा -कांग्रेस
बेमेतरा- सुनीता हीरालाल साहू,-भाजपा
दुर्ग शालिनी यादव-कांग्रेस
दंतेवाड़ा तूलिका कर्मा-कांग्रेस
राजनांदगांव-गीता साहू भाजपा
सुकमा- हरीश लखमा-कांग्रेस
कवर्धा- राजकुमारी भट्ट-भाजपा
बिलासपुर- अरूण सिंह चाैहान-कांग्रेस
अंबिकापुर- मधु सिंह-कांग्रेस
जांजगीर चांपा- यनिता यशवंत चंद्रा
कोरबा- शिवकला कंवर-कांग्रेस
गरियाबंद- नीरज ठाकुर- कांग्रेस
महासमुंद-उषा पटेल- कांग्रेस
मुंगेली- लेखनी सोनू चंद्राकर- कांग्रेस
रायगढ़-निराकार पटेल-कांग्रेस
जशपुर- रायमुनी भगत-भाजपा
सूरजपुर- राजकुमारी मरावी-कांग्रेस
कांकेर- हेमंत ध्रुव- कांग्रेस
बस्तर- जगदलपुर- वेदवती कश्यप- भाजपा
बीजापुर- शंकर कडियाम-कांग्रेस
बलाैदाबाजार- राकेश वर्मा-कांग्रेस
कोरिया-रेणुका सिंह-भाजपा
बलरामपुर- निशा नेताम-भाजपा
बालोद -सोनादेवी देशलहरा
जीत के बाद कांग्रेस बोल…
छत्तीसगढ़ में चाहे वह नगर निगम चुनाव या पंचायत चुनाव हो हम जीते हैं। हम शहर एवं ग्रामीण दोनो क्षेत्र के चुनाव में जीते है। नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की एक तरफा जीत हुयी हैं। इसी तरह ग्रामीण मतदाताओं नें भी 27 जिला पंचायतों में 20 में कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाया हैं। 145 जनपद पंचायत के चुनाव हुए, उसमें 110 जनपद पंचायतों में कांग्रेस को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली 14 महीने की सरकार के कार्यक्रमों और कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर ग्रामीण जनता की भी मुहर लगी है। आज कांग्रेस सरकार जो काम कर रही है। उस पर जनता विश्वास करती है, किया है। भारतीय जनता पार्टी ने झूठा प्रोपोगंडा किसानों के साथ लगातार भाजपा प्रोपोगंडा करती है। झूठा दुष्प्रचार करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी पर जनता ने विश्वास नही किया। कांग्रेस की ग्रामीण मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कार्यक्रमों का सीधा लाभ आम जनता को मिला है। कहीं ना कहीं लगातार चुनावों में कांग्रेस को जीत मिल रही है। जीत का श्रेय सरकार के कामों केसाथ-साथ हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जाता है। जिनकी बदौलत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में सफलता मिली। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव और चित्रकोट उपचुनाव में भी कांग्रेस जीती है। लगातार हम छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने एक बयान में ये बात कही है।