जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का कुल्हाड़ी से काटा गला
रायगढ़। जिले में बड़े भाई ने जमीन विवाद में छोटे भाई को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने छोटे भाई का सिर धड़ से अलग कर दिया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
नरकालो निवासी धीरसाय
राठिया(41) अपने परिवार के साथ
रहता था। वह घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। बताया जा रहा है कि
पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने छोटे भाई अमीर साय राठिया(40) से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अमीर साय राठिया अपने
खेत में काम करने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक से उसका बड़ा भाई धीरसाय राठिया वहां
पहुंच गया।
जहां वह अमीर साय से
विवाद करने लग गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कुल्हाड़ी से धीरसाय ने अमीर
साय का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वहां से वह भाग निकला था। लोगों ने घटना की
सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत आरोपी
को गिरफ्तार कर लिया।