गाय के पेट से निकाला इतने किलो प्लास्टिक....डॉक्टर हुए हैरान  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

गाय के पेट से निकाला इतने किलो प्लास्टिक….डॉक्टर हुए हैरान 

बरहामपुर । प्लास्टिक इंसान ही नहीं, जानवरों के लिए भी काफी खतरनाक है। बचे हुए खाने को प्लास्टिक में फेंकना कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक गाय के पेट से 30 किलो प्लास्टिक निकला है। दरअसल, बरहामपुर में एक सरकारी पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों ने एक गाय के पेट से लगभग 30 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां निकाली हैं। 

गाय के पेट से प्लास्टिक निकलने की घटना पर गंजम के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने बताया कि गाय के पेट से प्लास्टिक निकालने के लिए पशु चिकित्सकों के एक दल को चार घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा। इस दौरान डॉक्टर्स काफी नर्वस थे, क्योंकि यह ऑपरेशन इतना आसान नहीं था। 

यह आवारा गाय लोगों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में फेंके गए बचे हुए भोजन को खाती थी। इसकारण गाय के पेट में प्लास्टिक की थैलियां जमा हुई और उसकी आंतों पर असर पड़ने लगा। नारायण ने बताया कि अगर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाता, तब गाय की मौत भी हो सकती थी। 10 वर्ष की आयु वाली इस गाय की हालत अब स्थिर है और वह एक सप्ताह तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेगी। 

Related Articles

Back to top button