मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सैमसंग का 6000 एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी एम 34 5 जी स्मार्टफोन लाँच

नयी दिल्ली: स्मार्टफोन और विभिन्न उपभाेक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में 6000 एमएएच बैटरी और 50 एमपी रियर कैमरा वाला नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए 34 5 जी लाँच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 16999 रुपये है।

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़ेनस के वरिष्ठ निदेशक आदित्य बब्बर ने इस स्मार्टफोन को लाँच करते हुये आज कहा “सैमसंग के हिसाब से नए गैलेक्सह एम34 5 जी के साथ हम हर बार कुछ नया करने की अपनी सीमाओं को और भी आगे बढ़ा रहे हैं, यह एक शानदार डिवाइस है जो हमारे युवा उपभोक्ताओं की नई चाह और इच्छाओं को पूरा कर सकेगा। यह मॉडल कई नई खूबियों से भरा है जैसे 50 एमपी नो शेक कैमरा, नाइटोग्राफी, 6000 एमएएच बैटरी, इमर्सिव 120 हर्ट्ज सुपर एमोलेड डिस्प्ले, सेल्फी के लिए 8 एमपी का फ्रंट कैमरे के साथ ही यह 4 पीढ़ियों तक के ओ एस अपग्रेड और 5 साल के सुरक्षा अपडेट जैसे प्रमुख फीचरों के साथ आता है। इन सभी खूबियों के साथ यह एक मॉन्स्टर 5जी डिवाइस के रूप में तैयार है। इसकी कीमत 16999 रुपये है।”

यह नया स्मार्टफोन एमेजॉन , सैमसंग डॉट कॉम और कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। शुरूआती ऑफर के साथ इस फोन के 6जीबी रैम और 128 जीबी रॉम मॉडल का मूल्य 16999 रुपये और 8 जीबी रैम 128 जीबी रॉम मॉडल का मूल्य 18999 रुपये है। इसकी बिक्री 15 जुलाई 2023 से शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button