मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Weather Update: सुबह होते ही राजधानी में दिन का तापमान बढ़ा,जानें मौसम का हाल

Weather Update: कल यानि 29 जून को दिन निकलते ही जहां भारी बारिश ने दस्तक दी तो वहीं आज मौसम खुलते ही राजधानी दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ने लगा। कल बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री पहुंच गया। पिछले दो-तीन दिन तेज बारिश और तापमान गिरने की वजह से मौसम ठंडा हो गया था। बारिश के बाद आसमान साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से वातावरण में ठंडक कम हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे।

इसके साथ ही हल्की गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी में मानसून आने के बाद से मौसम ठंडा था। पिछले 3-4 दिनों से दिन के तापमान में काफी गिरावट आ गई थी। दिन और रात का तापमान लगभग बराबर हो गया था। मौसम खुलने के बाद दिन का तापमान 33.2 और रात का तापमान 24.3 डिग्री पर आ गया। सुबह मौसम में नमी 86 फीसदी थी जो कि शाम तक घटकर 63 फीसदी के आसपास पहुंच गई। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

आज यानि 30 जून को शहर में शाम-रात में थोड़ी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ दिन का तापमान 33 और रात में पारा 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

 

देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Related Articles

Back to top button