Bhandal Murder Case: हिमाचल में हत्याकांड पर थम नहीं रहा बवाल! भीड़ ने जलाया आरोपियों का घर

Bhandal Murder Case: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मनोहर नाम के युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। इस कड़ी में गुस्साई भीड़ ने थाने में घुसने की कोशिश की और आरोपियों के घर को भी आग लगा दी। दरअसल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और सैकड़ों लोगों की भीड़ ने किहार थाने में घुसने करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जहां युवक की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े कर नाले में फेंक दिए गए थे। टुकड़े बोरे से बरामद हुए। आरोप है कि लड़के को एक मुस्लिम लड़की से प्यार था। अब इस हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए भीड़ ने हत्यारोपी के घर में आग लगा दी।
हत्या के बाद इलाके में तनाव
हिमाचल में लोग आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और भीड़ के गुस्से को देखते हुए सलूणी इलाके में धारा 144 लागू की गई है।
मर्डर केस पर सियासत शुरू
अब सियासत भी कहां पीछे रहने वाली है। हत्या को लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा में तनाव का माहौल है। इलाके में धारा 144 लागू है लेकिन सियासत भी शुरू हो गई है। युवक की हत्या पर सियासी बयानबाजी हो रही है। बीजेपी ने हत्याकांड पर सवाल उठाते हुए NIA जांच कराने की मांग की है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने युवक की हत्या करने वाले लोगों के आतंकियों से संबंध होने के आरोप लगाए हैं।
आरोप पर सीएम सुक्खू का पलटवार
हत्याकांड पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मुस्लिम आरोपियों की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक संरक्षण मिलने का दावा किया। जयराम ठाकुर ने आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम सुखविंदर सुक्खू से 99% हिंदू आबादी में जीत वाले बयान पर भी सफाई मांगी है।आरोप का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है कि अगर विपक्ष लिखकर दे कि सरकार NIA जांच को तैयार है।
देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें



