शाह ने जनसभा में ट्रांसलेटर को डांटा: बोले- अरे यार तुम क्या बोल रहे हो..., विशाखापट्‌टनम में गृहमंत्री की बात को गलत ट्रांसलेट किया था - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

शाह ने जनसभा में ट्रांसलेटर को डांटा: बोले- अरे यार तुम क्या बोल रहे हो…, विशाखापट्‌टनम में गृहमंत्री की बात को गलत ट्रांसलेट किया था

शाह ने जनसभा में ट्रांसलेटर को डांटा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विशाखापट्‌टनम, आंध्र प्रदेश में जनसभा के दौरान ट्रांसलेटर को डांट लगाई। वास्तव में, शाह हिंदी में भाषण दे रहे थे और ट्रांसलेटर उसे तेलुगू में अनुवाद कर रहा था। इसका मकसद स्थानीय लोगों को अमित की बात को समझने में मदद करना था।

इस दौरान ट्रांसलेटर ने शाह के भाषण के कुछ लाइनों का गलत अनुवाद कर दिया। इस पर अमित शाह ने ट्रांसलेटर को टोंकते हुए कहा, “अरे यार, तुम क्या बोल रहे हो। तुम पहले वही लिखो जो मैं बोल रहा हूँ।”

ट्रांसलेटर ने जवाब में कहा, “सर, मैं लिख रहा हूँ। आपकी बात सुनाई नहीं दे रही है सर, मैं लिख रहा हूँ सर।”

अमित शाह नेबोल रहे थे – “आपको याद होगा कि पिछली सरकार में आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और देश में बम धमाके करके चले जाते थे। मनमोहन सरकार में हिम्मत नहीं थी कि इसके खिलाफ उफ्फ करने की भी।”

अमित शाह ने रविवार को दोपहर में तमिलनाडु के वेल्लोर में जनसभा की आयोजन की। शाह ने कहा, “मोदी सरकार ने हाल ही में देश की नई संसद भवन का लोकार्पण किया है, जिसमें तमिलनाडु के चोल साम्राज्य के सेंगोल को स्थापित किया गया है।”

” आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 से ऊपर सीटों के साथ मोदी सरकार फिर से बनेगी। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप संसद में सेंगोल की स्थापना करने के लिए एनडीए के 25 साथीयों को मोदी जी को धन्यवाद कहने के लिए संसद में भेजें। कृपया बताएं कि वेल्लोर सीट बीजेपी को मिलेगी या नहीं। उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर तमिलनाडु के वेल्लोर में जनसभा को संबोधित किया।”

देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Related Articles

Back to top button