मंत्री अकबर के निर्देश पर ग्राम बिजई बस्ती के ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे किया गया शिप्ट

मोग्रामवासियों को मिलेगी राहत, वर्षों से बीच खार में ही लगा था ट्रांसफार्मर
कवर्धा(realtimes) बरबसपुर – विधानसभा कवर्धा के जेवडन सेक्टर के ग्राम बिजई बस्ती का ट्रांसफार्मर वर्षों से बीच खार में विद्युत विभाग के द्वारा लगाया गया था, कभी कभी ट्रांसफार्मर खराब हो जाने, फ्यूज या डियो कट जाने पर बीच खेत अंदर होने के कारण सुधारने के लिए अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसके कारण से बस्ती अंदर कई दिनों तक लाइन बंद रहता था खासकर बरसात के मौसम में यदि ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो कई कई दिनों बाद बड़ी मुश्किल से बीच खार तक नया ट्रांसफार्मर को ले जाकर बदला जाता था, इसलिए ग्रामवासियों के द्वारा ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे लगाए जाने का मांग लगातार किया जा रहा था, कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भाई जब बिजई पहुँचे तब भी उनके समक्ष में ग्रामीणों ने उक्त समस्या से निजाद दिलाये जाने का अनुरोध किया था जिसपर मंत्री महोदय जी ने विद्युत विभाग को बीच खार में लगे हुए ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे लगाए जाने का निर्देश दिया, विद्युत विभाग के द्वारा भी तत्परता दिखाते हुए आज उक्त ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे लगाया गया अब भविष्य में यदि खराबी भी आएगी तो सड़क किनारे होने के कारण आसानी से सुधारा जा सकता है। इसी तरह से कैबिनेट मंत्री मो. अकबर भाई के द्वारा गाँव गाँव मे जाकर जन चौपाल के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व,बिजली सहित तमाम तरह की छोटी मोटी समस्या का हल मौके पर ही किया जा रहा है,जिसका असर आम लोंगो के बीच देखने को मिल रहा है।
ग्राम बिजई की उक्त समस्या से छुटकारा दिलाये जाने में प्रभारी सुधीर दुबे का विशेष सहयोग रहा है साथ मे जिला महामंत्री सत्येन्द्र वर्मा, ब्लाक महामंत्री मणिकांत त्रिपाठी, जनपद सदस्य पंचू कोसरिया जी का कुशल मार्गदर्शन से यह कार्य सम्पन्न हुआ जिसके कारण से ग्रामवासियों ने हर्षित मन से कैबिनेट मंत्री मो अकबर भाई को धन्यवाद ज्ञापित किये जिनमे प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि शिवा बंजारे, इंद्रादास बंजारे, पंचराम बंजारे आदि रहे।



