G-7 Summit में PM मोदी ने दुनिया को दिया पर्यावरण का संदेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

G-7 Summit में PM मोदी ने दुनिया को दिया पर्यावरण का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान के दौरे पर हैं। इस दौरान, उन्होंने अपने कपड़ों से पर्यावरण का संदेश दिया।पीएम ने जी7 शिखर सम्मेलन में रिसाइकिल मटेरियल से बनी खास जैकेट पहनी। पीएम की यह जैकेट दुनिया को सस्टेनिबिलिटी का संदेश देती है। पीएम मोदी ने अपने विदेश यात्रा में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है।पीएम की जैकेट को इस्तेमाल की हुई बोतलों को इकट्ठा करके, उन्हें कुचलकर और पिघलाया गया। इसके बाद उसमें रंग मिलाकर सूत का उत्पादन किया गया। इस तरह से पुरानी सामग्री को रिसाइकिल कर जैकेट बनाई गई।

वहीं, इससे पहले भी 8 फरवरी 2023 को लोकसभा में भी पीएम मोदी ऐसे ही एक हल्के नीले रंग की जैकेट पहनकर पहुंचे थे। वो जैकेट प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करके बनाई गई थी। पीएम मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई संकटों को दूर करने के लिए एक साथ काम करने पर जोर दिया।सम्मेलन के विशेष सत्र में उन्होंने दुनिया को प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया। वहीं, उन्होंने विकास मॉडल के समग्र उपयोग को बदलने पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि विकास मॉडल को विकास का मार्ग दिखाना चाहिए।विकासशील देशों की प्रगति में बाधा नहीं बनना चाहिए। वहीं, उन्होंने दुनिया भर में उर्वरकों के विकल्प के रूप में प्राकृतिक खेती का एक नया मॉडल बनाने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें डिजिटल तकनीक का लाभ दुनिया के हर किसान तक पहुंचाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button