मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह ने वीडियों जारी कर पुलिस को दिया चैलेंज, सिखों को एकजुट होने को कहा

इंटरनेट डेस्क। खालिस्तान की मांग कर रहा अमृतपाल सिंह पुलिस से भागता फिर रहा है और उसके बाद भी वीडियो मैसेज जारी कर कह रहा है की मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। इस वीडियो के जरिए उसने भारत और दुनिया के सिखों को भड़काने की कोशिश की है। हालांकि कल चर्चा थी की अमृतपाल पुलिस के हाथों से फिर बचकर निकल गया है।

अमृतपाल सिंह ने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है। वीडियों में उसने कहा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर एनएसए लगा दिया गया है। उसने वीडियों में कहा की बैसाखी के दिन सिखों को एक बड़े मकसद के लिए एकजुट होना है।

जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह का ये वीडियो ब्रिटेन से जारी किया गया है। ये एक से दो दिन पुराना माना जा रहा है। जिस यूट्यूब चैनल से ये वीडियो जारी हुआ है, उसे सरकार ने बैन कर दिया है।

Related Articles

Back to top button