मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 82.62 पर आया

मुंबई : वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 82.62 रुपये के स्तर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के दामों में नरमी, एशियाई मुद्राओं की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.54 पर मजबूत खुला और फिर 82.53 से 82.62 के दायरे में कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.56 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.36 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.08 प्रतिशत गिरकर 72.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,545.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button