मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajasthan में खुलने जा रहे है पांच पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

राजस्थान सरकार राज्य में पांच पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र खोलने जा रही है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर, अलवर, नागौर, भरतपुर और अजमेर में पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। हर साल 5,400 पशुपालकों को केंद्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। ये केंद्र पशुपालकों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र खोलने और आवश्यक संसाधनों के लिए 5.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक प्रशिक्षण संस्थान में हर महीने 30 पशुपालकों के 3 बैच शामिल होंगे। इस प्रकार एक वर्ष में कुल 36 बैच गठित कर 1080 पशुपालकों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इस तरह सभी पांच केंद्रों में हर साल 5400 पशुपालकों को प्रशिक्षण मिलेगा।

प्रशिक्षण केन्द्र के वर्तमान भवनों का मरम्मत कार्य एवं नवीन भवनों का निर्माण 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा। प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण कार्य संचालित करने के लिये 18 लाख रुपये तथा प्रति प्रशिक्षण केन्द्र फर्नीचर, ऑडियो-वीडियो विज्ञापन, कंप्यूटर, फोटोकॉपियर, प्रोजेक्टर, टीवी, ग्लास बोर्ड आदि जरुरी संसाधनों के लिये 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालकों के चहुंमुखी विकास की दिशा में विभिन्न प्रोजेक्ट शुरू लिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण केन्द्रों से उन्नत एवं समृद्ध पशुपालन की दिशा में बेहतर कार्य होगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में पांच जिलों में पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button