मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अमित शाह की बस्तर में 25 काे बड़ी सभा की तैयारी

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में अब बस्तर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपना 84 वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम 19 मार्च के स्थान पर 25 मार्च को होगा। इस कार्यक्रम के लिए ही 75 महिला कमांडो का एक दस्ता दिल्ली से बाइक से बस्तर के लिए रवाना हुआ है। यह दस्ता ठीक 25 मार्च को बस्तर पहुंचेगा और उसी दिन स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा। दिल्ली से महिला कमांडो 50 बुलेट पर सवार होकर निकली हैं। यात्रा का नेतृत्व सीमा नाग कर रही हैं। सहायक के रूप में प्रोमिला शेट्टी हैं। इनके कारवां के साथ दूसरे वाहन भी हैं। इनकी यात्रा 1848 किलोमीटर की होगी। केंद्रीय मंत्री की एक बड़ी सभा की भी तैयारी की जा रही है, क्योंकि इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और भाजपा का बड़ा फोकस बस्तर पर है।

भाजपा नेताओं का कहना है, केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास पर आना लगभग तय हो गया है। सीआरपीएफ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्री शाह भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। इसी के साथ एक सभा की तैयारी चल रही है। अगर इसके लिए श्री शाह से समय मिला, तो सभा का भी आयोजन होगा। हालांकि अब तक गृहमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन उनके बस्तर आगमन पर भाजपा नेता यह मानकर चल रहे हैं कि वे यहां आ रहे हैं, तो उनकी भाजपा नेताओं से बात जरूर होगी, क्योंकि इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और बस्तर पर भाजपा का पूरा फोकस है, क्योंकि पिछले चुनाव में बस्तर से भाजपा का पत्ता साफ हो गया था। इस समय बस्तर में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है।

महिला कमांडो की बाइक रैली भी 25 को पहुंचेगी बस्तर

देश की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में आजादी के 75वें महोत्सव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 75 महिला डेयरडेविल्स बाइक पर सवार होकर दिल्ली के इंडिया गेट से जगदलपुर लिए निकली हैं। इन बाइकर्स को विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा चार राज्यों दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से होकर छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। यात्रा का मकसद नक्सल प्रभावित इलाके में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है। अपने इस पूरे सफर के दौरान महिला बाइकर्स स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करने वालों लोगों से संपर्क करेंगी। साथ ही उन्हें मोटिवेट भी करेंगी। बाइकर्स का कारवां पांच जगह ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, भंडारा, रायपुर, कोंडागांव में रुकेगा और अंत में बस्तर पहुंचेगा। इस पूरी यात्रा के दौरान कई जगहों पर फ्लैग इन फ्लैग ऑफ सेरेमनी भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button