बूथों को मजबूत करने भाजपा की प्रदेश, जिला और मंडल टोली जाएगी हर बूथ तक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बूथों को मजबूत करने भाजपा की प्रदेश, जिला और मंडल टोली जाएगी हर बूथ तक

रायपुर. प्रदेश भाजपा द्वारा राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश भर में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में राजधानी रायपुर की तीन विधानसभाओं में कार्यशाला का आयोजन हो चुका है। एकात्म परिसर में पश्चिम विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर पश्चिम की बैठक में प्रदेश भाजपा नेतृत्वकर्ता, पूर्व विधायकों , जिला प्रभारी और पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
भाजपा ने शुरू से ही बूथों की मजबूती हेतु कार्य किया है इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने मिले है। इस साल छत्तीसगढ़ सहित वर्तमान आधा दर्जन राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इसके बाद अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए भाजपा बूथों की मजबूती पर जोर दे रही है। पूरे प्रदेश में विभिन्न बिंदुओं के आधार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर शहर जिला में 242 शक्ति केन्द्र हैं। प्रत्येक शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश टोली, जिला टोली और मंडल टोली बनाकर शक्ति केंद्रों तक पहुंचना है एवं उसके पश्चात बूथों तक भी जाना है।
बूथों के लिए बिंदुवार कार्यक्रम तय
बूथ सशक्तिकरण हेतु बिंदुवार इन कार्यों को भाजपा द्वारा किया जाना तय है जिसमें बूथ समितियों का गठन, सत्यापन और कार्य विभाजन , पन्ना प्रमुख की नियुक्ति, बूथों पर वाट्सएप ग्रुप का निर्माण, मन की बात कार्यक्रम में उपस्थिति और जानकारी की व्यवस्था एवं बूथ समितियों और पेज प्रमुखों की सरल एप में पूर्ण डाटा एंट्री करना अहम है। 17 से 27 मार्च 10 दिनों तक प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ताओं को एक-एक शक्ति केंद्र में पूर्ण समय देना तय है। 17 को ही राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण प्रत्येक शक्ति केन्द्र में पढ़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button