iMD ने इन राज्यों में की बारिश की भविष्यवाणी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

iMD ने इन राज्यों में की बारिश की भविष्यवाणी

नई दिल्ली
बीते कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में कई बदलाव हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में जहां बारिश हुई है, वहीं मुंबई समेत कुछ शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। आज पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों में राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश भी हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में पारा लगातार बढ़ा है। मार्च के शुरुआती दिनों में भी गर्मी महसूस होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दिल्ली में अगले हफ्ते से गर्मी के बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि आईएमडी द्वारा मौसम की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में और इसके आसपास के शहरों में आज भी गर्म तापमान रहेगा। आगामी दो-तीन दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है। आज के लिए अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा।

चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम?
चेन्नई में आज मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि कुल इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा।

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के मुताबिक कोलकाता में भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि दोपहर में गर्मी बढ़ सकती है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा।

Related Articles

Back to top button