मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

गुरुग्राम में सरकारी गमले चुराने का आरोपी गिरफ्तार, बोला- अच्छे लग रहे थे

गुरुग्राम  

गुरुग्राम में सरकारी गमला चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम मनमोहन है। मनमोहन के कब्जे से फूलों के गमले मिले हैं। बताया जा रहा है कि उसकी लग्जरी गाड़ी हरियाणा के हिसार की है। गुरुग्राम पुलिस ने अभी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सरकारी गमले की चोरी करते वक्त वीडियो में वहां दो आरोपी नजर आए थे। इनमें से एक आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

गमला चोरी करने में पकड़ाए शख्स मनमोहन यादव ने पुलिस ने बताया है कि गमले उन्हें अच्छे लगे तो उन्होंने इसकी चोरी कर ली। यह सभी गमले जी-20 इवेंट में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों के स्वागत में सजावट के लिए लगाए गए थे। वायरल वीडियो में दो शख्स एक लग्जरी कार से आकर इन गमलों पर हाथ साफ करते नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने पर इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।

दिनदहाड़े इन गमलों की चोरी की गई थी। जिस लग्जरी कार से आरोपी आए थे उनकी गाड़ी पर वीआईपी लाइसेंस प्लेट भी था। यह लोग आराम से रंग-बिरगें फूलों को लेकर अपनी कार में चले गये थे। यह वीडियो शंकर चौक का बताया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button