WPL 2023: Mumbai Indians की जर्सी का फर्स्ट लुक हुआ जारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

WPL 2023: Mumbai Indians की जर्सी का फर्स्ट लुक हुआ जारी

मुंबई

 विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत में अब एक हफ्ते का समय रहता है। बता दें कि 4 मार्च से महिला आईपीएल का आगाज हो रहा है, जिसमें पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने महिला आईपीएल (WPL 2023) के पहले मुकाबले से पहले अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर कर जर्सी का अनावरण किया।

दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) ने विमेंस आईपीएल के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया है। पहले सीजन में कुल 5 टीमें 22 मुकाबले खेलेंगी, जिसमें से सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबॉर्न में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉय चैंलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स उतरेंगी, जिनके बीच भिड़त देखने को मिलेगी।

बता दें कि 4 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच पहला मुकाबला होगा ,जिससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी का लुक रिवील कर दिया है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मुंबई टीम ने जर्सी का अनावरण किया।

Related Articles

Back to top button