मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस के अधिवेशन में सोनिया गांधी ने दिया ये बड़ा संकेत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। आज के अधिवेशन को पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट के भी संकेत दे दिए.

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया. वहीं बीजेपी पर अटैक करते हुए कहा कि आज देश और कांग्रेस के लिए चुनौती भरा समय है. दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है. और संवैधानिक संस्थाओं पर RSS-BJP का कब्जा है. इस दौरान सोनिया ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसने जनता को कांग्रेस के साथ जुड़ाव को जीवंत किया है. 

दरअसल, सोनिया गांधी ने कहा कि उनके लिए यह सबसे ज्यादा सुखद है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनकी पारी का अंत हो रहा है। पारी के अंत वाले बयान को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है.

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है? हालांकि, इसको लेकर कांग्रेस के कोई भी नेता खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन सोनिया गांधी के इस बयान ने कई सवाल सभी के सामने छोड़ दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button