मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बैस के शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रदेश के भाजपा नेता

रायपुर. महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में रायपुर के सात बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता शामिल हुए। इसी के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रदेश के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
देश भर मे 13 राज्यों के बदलाव में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। शनिवार को श्री बैस ने मुंबई में राज्यपाल पद की शपथ ली। इस दौरान छत्तीसगढ़ से भी कई लोग समारोह में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता और अन्य नेता समारोह में शामिल हुए।
इधर नेता प्रतिपध नारायण सिंह चंदेल ने महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र रमेश बैस को शपथ ग्रहण के अवसर पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा, त्रिपुरा और झारखंड में राज्यपाल रहते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले रमेश बैस देश के विशाल राज्य महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ का सम्मान ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
बैस बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ का मान
पूर्व मंत्री, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर ने रमेश बैस को छत्तीसगढ़ का गौरव पुत्र बताते हुए कहा, वह महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक बनकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री राज्य शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा, रमेश बैस ने छत्तीसगढ़ की माटी का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा, श्री बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाएंगे। उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ महाराष्ट्र की जनता को मिलेगा। भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने श्री बैस को शुभकामनाएं देते हुए कहा, वे छत्तीसगढ़ के कर्मठ माटी पुत्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button