चंद्राकर बोले- एसपी हटेगा या विधायक नपेगा

रायपुर। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री, विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा एसपी को हटाने की मांग के साथ बलरामपुर बंद करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है, एसपी को हटाया जाएगा या अपनी ही सरकार के खिलाफ बंद का आयोजन करने वाले विधायक को नापा जाएगा।
श्री चंद्राकर ने कहा, कांग्रेस ने भाजपा के आंदोलन को बेशर्मी कहा जबकि ये पार्टी खुद अपने शहीद नेताओं को राजनीति का मोहरा बना रही है। जेब में सबूत लेकर घूम रहे हैं और ऐसे ही घूमते घूमते खुद गुम हो जाएंगे। श्री चंद्राकर ने कहा यह बड़ी अजीब स्थिति है कि एसपी के खिलाफ सरकार के विधायक को ही बंद बुलाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अपने विधायक को तो रोक नहीं पा रहे हैं और विपक्ष के ऊपर तंज कस रहे हैं। मुख्यमंत्री से न उनकी पार्टी संभल रही है ना यह प्रदेश।



