भारतीय मूल के Neal Mohan होंगे YouTube के नए CEO - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

भारतीय मूल के Neal Mohan होंगे YouTube के नए CEO

नई दिल्लीः भारतीय मूल के नील मोहन दुनिया के सबसे बड़े वीडियो शेयरिंग मंच यूट्यूब के अगले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंगे। इसके साथ ही अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय मूल का एक और शख्स काबिज हो जाएगा। यूट्यूब का स्वामित्व रखने वाली कंपनी गूगल के सीईओ के पद पर भी भारतीय मूल के सुंदर पिचाई ही हैं। माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नडेला, आईबीएम के प्रमुख अरविंद कृष्ण और एबोड के प्रमुख शांतनु नारायण के भी संबंध भारत से जुड़े हुए हैं।

वर्ष 2008 में गूगल से जुड़ने वाले मोहन को वर्ष 2015 में यूट्यूब का मुख्य उत्पाद अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए वह यूट्यूब मंच पर शॉर्ट्स, म्यूजिक और ग्राहकी की पेशकश लेकर आए। गूगल से पहले वह करीब छह वर्षों तक डबलक्लिक से जुड़े हुए थे लेकिन वर्ष 2008 में गूगल ने उसका अधिग्रहण कर लिया। स्टेनफोर्ड यूनिर्विसटी से स्नातक होने के बाद उन्होंने विज्ञपन एवं उत्पाद क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया था यूट्यूब की कमान मोहन के हाथ में आने के साथ ही दुनिया की एक और दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी भारतीय मूल के शख्स के नेतृत्व में आ जाएगी। नोकिया इंक के सीईओ राजीव सूरी और मास्टरकार्ड के सीईओ अजयपाल सिंह बंगा का भी जन्म और शुरुआती पालन-पोषण भारत में ही हुआ था।

Post Views: 15

Related Articles

Back to top button