रोचक खबर: प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जुनेजा ने खोला छाछ का लंगर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रोचक खबर: प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जुनेजा ने खोला छाछ का लंगर

रायपुर। भाजपा ने आज उत्तर विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा के देवेंद्र नगर कार्यालय में प्रदर्शन किया।

मोर आवास मोर अधिकार को लेकर विधायक दफ्तर में प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारियों ने उत्तर विधानसभा के विधायक को आवास के नाम पर घेरा।

सुरक्षा को देखते हुए विधायक कार्यालय में पुलिस प्रशासन पहले ही तैनात कर दी गई थी, जिसके कारण प्रदर्शन नियंत्रण पर था।

भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे वहीं दूसरी ओर विधायक जुनेजा के कार्यालय पर विधायक के शुभचिंतकों ने छाछ के लंगर खोल कर प्रदर्शनकारियों को राहत दी।

इस आंदोलन में भाजपा के शहर के पदाधिकारी, पूर्व सरकार के निगम मंडलों के अध्यक्ष , सदस्यगण व भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button